Gorakhpur Police: पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, फायरिंग कर भागने की था फिराक में
Gorakhpur Police Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ में पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। शाहपुर पुलिस ने आरोपी पशु तस्कर को धर दबोचा। आरोपी के पास से तमंचा, खोखा भी बरामद किया गया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसका इलाज चल रहा है।
क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात में थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई कि कई मुकदमों में वांछित चल रहे अभियुक्त अनूप यादव को थाना क्षेत्र में अपाचे बाइक से जाते देखा गया है । जिसे स्थानीय पुलिस बल द्वारा रोकने की कोशिश की गयी तो अभियुक्त द्वारा पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी गयी । थाना स्थानीय पुलिस बल द्वारा जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें अभियुक्त घायल हो गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक अदद फायरशुदा खोखा कारतूस .315 बोर व एक अपाचे बाईक बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । दवा ईलाज हेतु अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

प्रभारी निरीक्षक शाहपुर नीरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी अनूप यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी हरसेवपुर नं0- 2 टोला दहला थाना गुलरिहा गोरखपुर का रहने वाला है। इसके ऊपर शाहपुर सहित कई अन्य थानों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी की टीम
01.प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय थाना शाहपुर गोरखपुर
02. उ0नि0 अंजय सिंह चौकी प्रभारी हड़हवा फाटक थाना शाहपुर गोरखपुर
03. उ0नि0 मधुरेश त्रिवेदी चौकी प्रभारी कौवाबाग थाना शाहपुर गोरखपुर
04. उ0नि0 संजय सिंह थाना शाहपुर थाना शाहपुर गोरखपुर
05. उ0नि0 सत्यम सिंह चौकी प्रभारी रेल बिहार थाना शाहपुर गोरखपुर
06. उ0नि0 अभय पाण्डेय चौकी प्रभारी मोहनापुर थाना शाहपुर गोरखपुर
07. हे0का0 धीरेन्द्र सिंह यादव थाना शाहपुर गोरखपुर
08. का0 राघवेन्द्र दूबे थाना शाहपुर गोरखपुर
09. का0 अर्जुन शर्मा थाना शाहपुर गोरखपुर
10. का0 अभिषेक सिंह थाना शाहपुर गोरखपुर
11. का0 जय प्रकाश यादव थाना शाहपुर गोरखपुर (चालक)
12. का0 गौरव यादव थाना शाहपुर
13. का0 अजय कुमार यादव थाना शाहपुर












Click it and Unblock the Notifications