UP: बंद कमरे में दुल्हन के साथ हुआ कुछ ऐसा पुलिस से लगानी पड़ी गुहार, सात पर दर्ज हुआ केस
दहेज उत्पीड़न मामले में गोरखपुर की चौरी- चौरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Gorakhpur News: गोरखपुर की चौरी- चौरा पुलिस ने सात ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है जिन्होंने दहेज की मांग करते हुए महिला को प्रताड़ित किया है। दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के जगदीशपुर की रहने वाली ममता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका विवाह अप्रैल 2022 में हुआ था। विवाह के समय पिता ने पति सन्नी, ससुर अवधेश, सास गीता देवी, ननद सीमा पत्नी ओमनाथ व रीमा पत्नी पप्पू, ननदोई ओमनाथ, पूजा पुत्री अवधेश की मांग पर पांच लाख रुपये नगद, सोने की तीन अंगूठी, सोने की माला सहित तमाम जेवर व कपड़े दिए थे। विदाई के बाद से यहां आई और कुछ ही दिन में इन लोगों ने दुव्यवहार करना शुरु कर दिया। यह लोग और दहेज की मांग करने लगे। दुकान खोलने के लिए तीन लाख रुपये और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने बंद कमरे में मारा- पीटा और कमरे का बिजली कनेक्शन भी काट दिया। खाना पानी भी बंद कर दिया।
महिला ने पुलिस को बताया कि 6 मार्च, 2023 को पति और परिवार के अन्य लोग कमरे में आए और मेरी जमकर पिटाई की। उन लोगों ने मुझे मरा समझकर छोड़ा। जब मुझे होश आया तब मैंने पूरी बात मायके बताई। फिर पुलिस को सूचना दी।
Recommended Video

Gorakhpur: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दस हजार करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने कहा कि दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications