Gorakhpur: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दस हजार करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्वांचल में विकास की गति और तेज करने के लिए सोमवार को गोरखपुर में दस हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

Gorakhpur News: पूर्वांचल के विकास को तीव्र गति देने के लिए सोमवार को केन्द्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में दस हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर 12 परियोजनाओं का शिलान्यास व छह परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।
भगवान कृष्ण की तरह कार्य कर रहे योगी
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जिस तरह दुष्टों के दलन के लिए भगवान श्री कृष्ण ने काम किया था उसी तरह आज योगी आदित्यनाथ अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं। इनका कार्य सराहनीय है। आज यूपी में कानून व्यवस्था लागू है। अपराधियों में भय पैदा हुआ है।

अमेरिका की तर्ज पर विकसित हो रहा यूपी
आज सीएम योगी के मार्गदर्शन में 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत हुई है। देश के तीव्र गति से विकसित हो रहे राज्यों में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य है। जिस तरह इस प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है जल्द ही यह अमेरिका की तरह बनेगा। इसे अमेरिका की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
गोरखपुर में बनेगा इथेनॉल पंप
उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपए तक की सड़कों का काम होगा। प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से जो मांग की थी उसे 90 प्रतिशत तक पूरा किया जा चुका है। जल्द ही गोरखपुर में इथेनॉल पंप का की शुरुआत होगी। इथेनॉल 60 रुपये किलो होगा।

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, सांसद रविकिशन शुक्ला, कमलेश पासवान, डॉक्टर रमापतिराम त्रिपाठी, विजय कुमार दूबे, रविंद्र कुशवाहा, प्रवीन निषाद, जगदंबिका पाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
इन सड़कों का हुआ शिलान्यास
- सोनौली-जंगल कौड़िया मार्ग, कुल लंबाई-80 किलोमीटर, लागत 2700 करोड़
- ग्रीनफिल्ड गोरखपुर बाईपास का निर्माण, लंबाई-27 किमी, लागत-2100
- बड़हलगंज-मेहरौना घाट टू लेन पेव्ड शोल्डर का निर्माण, लंबाई-57 किमी, लागत-974 करोड़
- महराजगंज-निचलौल-ठूठीबारी टू लेन पेव्ड शोल्डर का निर्माण, लंबाई-40 किमी, लागत-809 करोड़
- हड़िया चौराहे से करमैनी घाट तक टू लेन पेव्ड शोल्डर का निर्माण, लंबाई-49 किमी, लागत-516 करोड़
- बलरामपुर बाईपास टू लेन पेव्ड शोल्डर का निर्माण, लंबाई-21 किमी, लागत 516 करोड़
- शोहरतगढ़-उस्काबाजार टू लेन पेव्ड शोल्डर, लंबाई-33 किमी, लागत-510 करोड़
- सिकरीगंज-बडहलगंज टू लेन पेव्ड शोल्डर, लंबाई-39 किमी, लागत 403 करोड़
- छपिया-सिकरीगंज टू लेन पेव्डशोल्डर, लंबाई-35 किमी, लागत-307 करोड़
- शोहरतगढ़ बाईपास, लंबाई-6 किमी, लागत-189 करोड़
- गोरखपुर-आनंदनगर रेलखंड पर ओवरब्रिज का निर्माण लागत 66 करोड़
- गिलौला बाईपास टू लेन पेव्ड शोल्डर, लंबाई-3.50 किमी, लागत 62 करोड़
Recommended Video


Gorakhpur Airport: समर शेड्यूल की हो रही शुरुआत, बढ़ेगी उड़ानों की संख्या
इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
- मोहद्दीपुर-जंगलकौड़िया फोरलेन, लंबाई-18 किमी, लागत-323 करोड़
- छावनी-छपिया टू लेन पेव्ड शोल्डर, लंबाई-55 किमी, लागत-281 करोड़।
- भौराबारी से लेकर परतावल चौराहे तक सड़क, लंबाई-26 किमी, लागत-94 करोड़
- बंगाली टोला से लेकर बरनहा पूरब पट्टी तक सड़क, लंबाई-19 किमी, लागत-70 करोड़
- कुंई बाजार से लेकर गोला तक सड़क, लंबाई-9 किमी, लागत-70 करोड़
- बभनान में सीसी पेवमेंट का निर्माण, लंबाई-380 मीटर, लागत-4 करोड़












Click it and Unblock the Notifications