UP: दिल्ली से बिहार जा रही कार में मिले इतने नोट, पुलिसकर्मियों के उड़े होश
गोरखपुर पुलिस ने मोहद्दीपुर चौराहे पर कार में 35.72 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। कार सवारों से पूछताछ की जा रही है।

Gorakhpur News: गोरखपुर की कैंट पुलिस ने दिल्ली से बिहार जा रही कार में नोटों से भरा बैग बरामद किया। जब इसे खाेला गया तो पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गये। बैग में एक लाख या दो लाख रुपये नहीं बल्कि 35.72 लाख रुपये कैश बरामद हुए। इसे ले जा रहे युवकाें ने इसके बारे में पूरी जानकारी भी पुलिस को उपलब्ध नहीं करा पायी। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इनकम टैक्स विभाग को इसकी जानकारी दे दी गयी है। कार में सवार युवक कुशीनगर व पश्चिमी चंपारण के बताये जा रहे हैं।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मोहद्दीपुर चौराहा पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच पैडलेगंज की तरफ से आ रही कार को रोका गया। युवक कुछ संदिग्ध लग रहे थे। कार की तलाशी ली गयी तो उसमें दो बैग मिले। इन्हे खोला गया तोे 35.72 लाख रुपये मिले।
कार सवार बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के झाका थानाक्षेत्र स्थित चंदरिया निवासी मुकुंद सिंह और चालक कुशीनगर जिले के होलिया परतावल निवासी गणेश है। प्रशासन की फ्लाइंग स्क्वायड टीम विधिक कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications