UP: इंटीरियर डिजाइनिंग के नाम पर रंगदारी मांगते हैं ये पति- पत्नी, यह है इनका तरीका

गोरखपुर की कोतवाली पुलिस ने पति- पत्नी पर रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया है। दोनों इंटीरियर डिजाइनर हैं।

fraud

Gorakhpur News: गोरखपुर में रंगदारी मांगने का एक अनोखा मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने इसी क्षेत्र के रहने वाले अभिषेक मिश्रा और उसकी पत्नी अंजना मिश्रा पर रंगदारी मांगने, धोखाधड़ी व जबरन वसूली मामले में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली अर्चना गोयनका की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, अर्चना गोयनका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि अभिषेक मिश्रा और उनकी पत्नी अंजना मिश्रा इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करते हैं। लखनऊ में मैंने किराए के मकान का डिजानिंग करने के लिए इन दोनों को पांच लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। लेकिन इन दोनों ने न तो काम किया न ही मेरे रुपये वापस कर रहे हैं। जब मैंने रुपये मांगे तो जान मारने की धमकी दी एंव मुझसे दस लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी हैं।

Recommended Video

    गोरखपुर: चिड़िया घर की शेरनी मरियम हुई बीमार, चिकित्सक ने दी जानकारी

    अर्चना का कहना है कि इन दोनों पति- पत्नी से मुझे जान का भी खतरा है। काम के नाम पर इस तरह की ठगी करना बिल्कुल गलत है। मैंने पुलिस से ऐसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मेरे रुपये भी मुझे वापस मिले। मूझे न्याय प्रणाली व कानून व्यवस्था पर पूरा विश्वास है।

    प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने बताया कि अभिषेक मिश्रा व उनकी पत्नी पर रंगदारी मांगने, जबरन रुपये हड़पने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+