Gorakhpur News: बंदूक की नोक पर महिला से की थी छेड़खानी, पुलिस ने किया यह हाल

गोरखपुर की खोराबार पुलिस ने छेड़खानी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर की खोराबार पुलिस ने बुधवार को महिला से छेडखानी करने व फोटो वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक ने बंदूक की नोक पर महिला से छेड़खानी की थी। संबंधित धाराओं में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक खोराबार जयनारायण शुक्ल ने बताया कि एक युवक ने कुछ दिन पूर्व महिला को बंदूक दिखाकर उसके साथ छेडखानी की थी एंव उसका फोटो वायरल किया था। इसी मामले में उसकी तलाश चल रही थी। बुधवार को मुखबीर की सूचना पर आरोपी संजय साहनी पुत्र लोरी साहनी निवासी नौव अव्वल टोला विनाहा थाना खोराबार को गिरफ्तार किया गया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अन्य व्यक्ति के साथ पीड़िता को असलहा सटाकर मारना पीटना व जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसके साथ ही वह महिला से छेड़खानी कर मोबाइल से अश्लील फोटो खीच लिया। आरोपी ने फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक खाेराबार जय नारायण शुक्ल, हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल मुद्रत शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+