UP: महिला ने ज्वैलरी शॉप से इस खास अंदाज में की थी चार किलो चांदी की चोरी, चढ़ी पुलिस के हत्थे
गोरखपुर पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 52 जोड़ी पायल भी बरामद किए गए हैं।

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने सोमवार को ज्वेलरी शॉप से चार किलो चांदी की चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चांदी के सामान भी बरामद किए गये हैं। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष गोला अश्वनी तिवारी ने बताया कि आपरेशन त्रिनेत्र के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत सीसीटीवी कैमरा व मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोला क्षेत्र स्थित साहू एण्ड सन्स ज्वेलरी शॉप पर चोरी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 18 अप्रैल को दो महिलाओं ने चार किलो चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही थी। दो महिलाओं में एक की तलाश अभी जारी है। इस मामले में आरोपी रीना देवी पत्नी हरिकेश निवासी गुजरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया । इसके पास से 52 जोड़ी पायल सफेद धातु वजन करीब 3.945 किग्रा व 01 अदद पीली धातु का हार वजन लगभग 16 ग्रा0 बरामद किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अश्वनी तिवारी थाना गोला, वरिष्ठ उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह थाना गोला, उ0नि0 देवेन्द्र सिंह यादव थाना गोला, कांस्टेबल सत्येन्द्र भास्कर थाना गोला जनपद गोरखपुर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications