Gorakhpur: 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
गोरखपुर की रामगढ़ताल पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

Gorakhpur News: गोरखपुर की रामगढ़ताल पुलिस ने रविवार भोर में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुछ दिन पहले हुए हिस्ट्रीशीटर गोलीकांड में वांछित था। भोर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार बदमाश को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। पुलिस को नजदीक आता देख उसने फायरिंग शुरु कर दी। जबावी कार्रवाई में पुलिस फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गयी। उसका इलाज किया जा रहा है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच दो व्यक्ति बाइक से आ रहे थे, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों व्यक्तियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लग गयी।
Recommended Video
व्यक्ति से पूछताछ करने पर पता चला कि घायल व्यक्ति का नाम आकाश है । जो 29 मार्च को शशि मौली नामक व्यक्ति को जान से मारने की नियत से पिस्टल से 04 राउण्ड फायरिंग करने में शामिल था। साथ का एक अन्य आरोपी फरार हो गया है। गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार पुत्र स्व0 जियालाल निवासी संजरपुर बड़हरिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ का रहने वाला है। उसके पास से पिस्टल 32 बोर, दो खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त होण्डा साइन बाइक बरामद की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications