Gorakhpur News: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग ने ऐसे हड़पे 17 लाख रुपए,गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने साेमवार को एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी करने वाले आरोपी व दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है।

gkp

Gorakhpur News: गोरखपुर की कैंट पुलिस ने सोमवार को एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर 17.65 लाख रुपए फर्जी दस्तावेज देकर कर ठग लिए। पीड़ित व्यक्ति के तहरीर के आधार पर आरोपी को चिड़ियाघर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रमोद कुमार पुत्र हरीचंद्र निवासी सिहटीकर थाना बखीरा जनपद संतकबीरनगर ने महराजगंज के फरेंदा के सेखुई निवासी कंहई प्रसाद से गोरखपुर एम्स में नाैकरी दिलाने के नाम पर 17.65 लाख रुपए हड़प लिए और उसे फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। इस पूरे प्रकरण की शिकायत आरोपी ने कैँट पुलिस से की।

प्रभारी निरीक्षक कैंट शशि भूषण राय ने बताया कि पीड़ित कंहई प्रसाद से मिली तहरीर के आधार पर ठग की तलाश की जा रही थी। सोमवार को चिड़ियाघर के पास से पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पवित्रा डिजिटल ऑनलाइन सेंटर मानीराम में काम करता था। जिसके मालिक अमित गुप्ता पुत्र पारसनाथ गुप्ता निवासी 118/जी टीचर कालोनी थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर तथा उसके पार्टनर मनोज चौधरी व अवधेश गुप्ता थे। जिन्होंने आरोपी को यह काम करने के लिए उकसाया था। इन आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

दो गैंगस्टर गिरफ्तार
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को बेलघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपियों में प्रेमचन्द निषाद पुत्र राम जियावन निवासी ग्राम पोछिअहवा टोला नटुआ ज्ञानपार थाना झगहां जनपद गोरखपुर व राजकुमार निषाद पुत्र रामदेव निषाद निवासी ग्राम पोछिअहवा टोला नदुआ ज्ञानपार थाना झगहां जनपद गोरखपुर हैं।

एसपी साउथ ने बतया कि इनके द्वारा गांव देहात की आम जनता को विदेश भेजने के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। यह कई लोगों को अपना शिकार बनाते थे। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+