गोरखपुर: बच्चा पैदा होते ही नाबालिक रेप पीड़िता ने ले ली जान, शव ठिकाने लगाने में मां ने की मदद

गोरखपुर। 31 जनवरी को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक नवजात बच्चे का शव सड़ी-गली हालत में मिला था। 24 दिन बाद गोरखपुर पुलिस ने नवजात की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा कर दिया। पुलिस ने 16 साल की नाबालिग युवती को अपनी ही दुधमुंही संतान की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने साथ ही उसकी 50 साल की मां को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि लड़की रेप पीड़िता थी।

क्या है मामला

क्या है मामला

पीपीगंज पुलिस के मुताबिक, नाबालिग की बड़ी बहन की शादी में आरोपी विभाष्म सिंह के चाचा ने आर्थिक मदद की थी। शादी के बाद 16 वर्षीय किशोरी उनके घर काम करने जाने लगी। इसका फायदा उठाते हुए विभाष्म सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर नाबालिग ने इसकी जानकारी मां को दी। इसके बाद नाबालिग के घर वालों ने विभाष्म के परिवार से संपर्क करके गर्भपात कराने का दबाव बनाया। लेकिन, सब दवा कराने की बात कहते हुए मामले को टालते रहे।

Recommended Video

    गोरखपुर: बच्चा पैदा होते ही नाबालिक रेप पीड़िता ने ले ली जान, शव ठिकाने लगाने में मां ने की मदद
    नाबालिग मां ने बच्चे का शव छिपाया

    नाबालिग मां ने बच्चे का शव छिपाया

    इसी बीच 31 जनवरी को नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद इज्जत का वास्ता देकर हत्या की साजिश रची गई। नाबालिग की मां की मदद से विभाष्म ने नवजात को मार डाला। फिर नाबालिग की मां ने बच्ची को शव ले जाकर तालाब किनारे छिपा दिया था। मामले में पुलिस ने विभाष्म के अलावा नाबालिग लड़की और उसकी मां को आरोपी बनाया है। नाबालिग पर हत्या, साक्ष्य और पैदाइश छिपाने की धाराएं और उसकी मां पर आपराधिक साजिश रचने की धारा लगाई गई है।

    पुलिस डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में

    पुलिस डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में

    पुलिस ने आरोपी विभाष्म पर दुष्कर्म, पॉक्सो, हत्या कर साक्ष्य छिपाने, धमकी देने, पैदाइश छिपाने और आपराधिक साजिश रचने की धारा बढ़ाई गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद 4 फरवरी को पीपीगंज थानेदार राज प्रकाश सिंह की तहरीर पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस डीएनए टेस्ट कराने की भी योजना बना रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+