Khichdi Mela Gorakhpur : 3 सुपर जोन, 10 जोन व 25 सेक्टर में बंटी रहेगी पुलिस व्यवस्था,ऐसे होगी निगरानी

खिचड़ी मेले के मद्देनजर गोरखपुर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसके लिए पुलिस को कई जोनों में वितरित किया गया है।

police

Gorakhpur News: मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए। इस दौरान पुलिस व्यवस्था 3सुपर जोन,10जोन व 25 सेक्टर में बंटी रहेगी। गुरुवार को जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी मे लगे पुलिस बल व मजिस्ट्रेट को ब्रीफ किया गया।

इसमें सुपर जोन के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी, जोन के प्रभारी सीओ रैंक के अधिकारी व सेक्टर के प्रभारी इंस्पेक्टर रैंक के होंगे। इनके साथ भारी संख्या मे आरक्षी,मुख्य आरक्षी व विशेष रुप से महिला उप निरीक्षक व महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गयी है ।

सुपर जोन-1 मंदिर परिसर को परिभाषित करता है, सुपर जोन-2 मंदिर के आस पास का एरिया जहां पर दर्शनार्थी पैदल चलकर दर्शन करने हेतु आते है व सुपर जोन-3 विशेष रुप से यातायात, बैरियर, डायवर्जन व पार्किंग को परिभाषित करते हुए लगाया गया है । सिविल पुलिस के साथ-साथ पीएसी बल की भी ड्यूटी यहां पर लगायी गयी है । सुरक्षा को औऱ सुदृढ़ करने के लिए एलआईयू को भी लगाया गया है, एटीएस की भी एक पूरी टीम आयोजन को सुरक्षित करने हेतु लगाई गयी है, इसके अलावा बड़े पैमाने पर सीसीटीवी कैमरा, पीए सिस्टम व ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा । साथ ही साथ खिचड़ी मेले के मुख्य आयोजन के साथ जनपद मे स्थित अन्य धार्मिक स्थल व पर्यटन स्थल पर जहां दर्शनार्थी जाते है वहां भी सुरक्षा के लिए अलग से ड्यूटी लगाई गयी है।

सुरक्षा व सुगमता से दर्शनार्थी यहां आये, इसके लिए भी सभी प्रकार के प्रबन्ध किए गए है । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक यातायात, एडीएम सिटी, एडीएम एफआर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

Recommended Video

      शाहजहांपुर: शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई 22 अभियुक्त गिरफ्तार

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+