Gorakhpur News: खुद को बेटा या रिश्तेदार का दोस्त बता इस तरह करता था ठगी, पुलिस ने की यह कार्रवाई
Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जो पहले लोगों को अपनी बातों में उलझा है और फिर उनके जेवर व गहने लेकर फरार हो जाता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से भारी मात्रा में जेवर भी बरामद किए गये हैं।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के खजनी के जैतपुर सहजुपार के रहने वाला सुरेद्र तिवारी पिछले नौ माह से जालसाजी व ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। जिले के कई थानों में उसके खिलाफ केस दर्ज है। शुरुआत में घटनाओं को अंजाम देने के बाद वह गुजरात चला गया था और वहां पिकअप चलाने का काम करता था। घर आने के बाद व बुलेट से जालसाजी करता था। वह लोगों को यह बताता था कि मैं उसके बेटे या रिश्तेदार का दोस्त हूं। अपनी बातों में लेकर वह फिर उनके साथ ठगी करता था।

Gorakhpur News: जमीन विवाद में दबंगों ने दिव्यांग को जलाया जिंदा, पुलिस ने की यह बड़ी कार्रवाई
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद दस घटनाओं का पर्दाफाश किया गया है। 25 जुलाई को शिवपुर सहबाजगंज निवासी कलावती देवी के साथ आरोपी ने जालसाजी की थी। सुबह की सैर पर निकलीं कलावती को रास्ते में आंटी कहते हुए जालसाज ने रोका और बोला कि आप के बेटे का क्या हाल है, वह पूछ पड़ीं कौन से बेटे, सागर का, तब उसने कहा कि सागर ने 40 हजार रुपये दिए हैं, आप के कंगन को मोटा कराना है। बातों में उलझाकर वह कंगन लेकर फरार हो गया था।
एसपी सिटी ने बताया कि ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद से सोने के जेवरात भी बरामद किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications