Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gorakhpur Nikay Chunav Result: शहर की सरकार को मजबूती देगी आधी आबादी, मतदाताओं ने इन वार्डो से बनाया पार्षद

गोरखपुर में महिला प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत

gorakhpur nikay chunav result 2023 update news in hindi

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के परिणाम आ चुके है। गोरखपुर नगर निगम में मतदाताओं ने महिला प्रत्याशियों पर पूरा विश्वास दिखाया है। निगम के 80 वार्ड में 27 महिला पार्षदों ने जीत दर्ज की है। आइये एक नजर डालते है वार्डो की स्थिति पर -

गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में सुबह आठ बजे गिनती शुरू होने के कुछ देर बाद से ही परिणाम आने शुरु हो गये। वार्ड नंबर दो बाबा राघवदास नगर से भाजपा प्रत्याशी बाला देवी के जीतने की खबर आई । इसके बाद से महिलाओ के जीतने का क्रम शुरु हो गया। वार्ड नंबर 75 शिवाजीनगर से भाजपा प्रत्याशी संगीता सिंह, वार्ड नंबर 43 शाहपुर से जैसे ही भाजपा उम्मीदवार ज्ञानती देवी , वार्ड नंबर 31 से भाजपा की निर्मला देवी, वार्ड नंबर 69 से निर्दल प्रत्याशी लाली गुप्ता के जीतने की खबर आई। महिला उम्मीदवारों के बेटों व पतियों को बधाई देने का सिलसिला शुरु हो गया था जो देर रात तक चला।

शहर की सरकार में आधी आबादी को पूरी हिस्सेदारी मिले, इस मकसद से 80 में से 27 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

इन वार्डों से महिलाएं जीतीं
वार्ड 2 बाबा राघवदास नगर- महिला
वार्ड 3 रानीडीहा - अनुसचित जाति महिला
वार्ड 5 बाबा गंभीरनाथ नगर - पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 6 खोराबार - अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 8 चरगांवा - अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 12 अशोक नगर- महिला
वार्ड 15 हनुमंत नगर- महिला
वार्ड 18 गायत्रीनगर - महिला
वार्ड 19 गोपालपुर -महिला
वार्ड 24 मत्स्येंद्र नगर-पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 29 पंडित राम प्रसाद बिस्मिलनगर- पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 30 गुलरिहा - महिला
वार्ड 31 हरसेवकपुर-महिला
वार्ड 32 शहीद अशफाक उल्लाह नगर-महिला
वार्ड 33 नरसिंहपुर- पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 35 सालिकरामनगर - महिला
वार्ड 37 भरवलिया-पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 42 महाराणा प्रताप नगर - महिला
वार्ड 43 शाहपुर- महिला
वार्ड 46 शक्तिनगर- महिला
वार्ड 47 महात्मा ज्योतिबा फूले नगर- महिला
वार्ड 49 बेनीगंज रूद्रपुर- महिला
वार्ड 51 देवी प्रसाद नगर-पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 66 नेताजी सुभाष नगर- पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 69 श्रीराम चौक- महिला
वार्ड 75 शिवाजी नगर - महिला
वार्ड 80 राप्तीनगर- महिला

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+