Gorakhpur News: प्रशासन की लापरवाही बनी जानलेवा, 8 वर्षीय मासूम की नाले में डूबकर मौत, ऐसे हुआ हादसा
Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नाले में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। आइए जानते हैं कब और कैसे यह हादसा हुआ? साथ ही इसके लिए जिम्मेदार कौन हैं यह भी जानते हैं?
तिवारीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम मूसलाधार बारिश के बीच घोसीपुर मोहल्ले
लाला टोली निवासी अनीश की 8 वर्षीय बेटी आफरीन, टीले वाली मस्जिद के मदरसे से पढ़ाई खत्म कर घर लौट रही थी। इसी दौरान वह फिसलकर खुले नाले में जा गिरी।

तेज पानी के बहाव में मासूम लगभग 50 मीटर दूर बह गई। स्थानीय लोगों ने उसे निकालने की भरपूर कोशिश की और पहले एक निजी अस्पताल, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाले का निर्माण नगर निगम द्वारा लंबे समय से किया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। नाले के किनारे कोई सुरक्षा बैरिकेड या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था।
यह हादसा न केवल नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोलता है।
बोले मेयर
मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि
मूसलाधार बारिश में घोसीपुर में नाले में फिसलकर डूबने से 8 वर्षीय मासूम आफरीन की दर्दनाक मौत से मैं बेहद आहत हूँ।
इस दुखद घटना पर मैं अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ और कार्य की देखरेख कर रहे अभियंता व जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ़ तत्काल जांच करके कठोर कार्रवाई करने के निर्देश देता हूँ।
शहर में चल रहे हर निर्माण कार्य पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी और परिवार को यह असहनीय दर्द न झेलना पड़े।
आफरीन की आत्मा को शांति मिले, भगवान उसके परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।












Click it and Unblock the Notifications