UP: गोरखपुर की इन दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए क्या है पूरा मामला
नगर निगम गोरखपुर ने असुरन चौराहे पर स्थित अवैध दुकानों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। इसके विरोध में दुकानदारों ने कमिश्नर से मुलाकात की है।

Gorakhpur News: गोरखपुर प्रशासन इन दिनों अवैध अतिक्रमण को लेकर सख्त है। इसी क्रम में यहां के प्रमुख चौराहे असुरन पर बनी 70 अवैध दुकानदारों को नगर निगम द्वारा नोटिस दिया गया है। उन्हें अल्टीमेटम दिया गया है कि शनिवार को इनकी दुकानों पर बुलडोजर चलेगा। इसके विरोध में दुकानदारों ने कमिश्नर व नगर आयुक्त से से मुलाकात की है।
जानकारी के मुताबिक, असुरन से मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। असुरन पर वर्तमान समय में बहुत जाम लग रहा है। इस समस्या से राहगीरों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। चौराहे के चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम व रेलवे ने लगभग 70 दुकानों को तोड़ने का नोटिस जारी किया है। इसमें रेलवे की 40 व नगर निगम की लगभग 30 दुकानें हैं। असुरन- पिपराइच रोड पर कुछ निजी दुकानदारों को भी नोटिस दिया गया है।
प्रशासन की टीम ने एक- एक दुकानदार को नोटिस देकर दुकान खाली करने को कहा है। जिससे दुकानों को गिराया जा सके। शनिवार को बुलडोजर चलाने को कहा गया है। दुकानदारों ने कमिश्नर रवि कुमार एनजी से मुलाकात कर दुकानों को ध्वस्त करने से रोकने की मांग की है। कमिश्नर ने नगर निगम, रेलवे के अधिकारियों के साथ वार्ता का आश्वासन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications