Gorakhpur News: नगर निगम की महत्वपूर्ण फाइलें हुईं गायब, मेयर ने लिया संज्ञान, तीन कर्मचारी निलंबित
Gorakhpur News: गोरखपुर नगर निगम के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें कार्य में लापारवाही बरतनें और फाइलों को गायब करने का आरोप लगा है। शहर के कुछ लोगों ने मेयर से शिकायत की थी इसके बाद यह पूरी कार्रवाई की गयी है। मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि कार्य में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2007 में मेसर्स सेलवेल मीडिया सर्विस प्राइवेट लिमिटेड एवं मेसर्स सेपर्स इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड को 11 गेंट्री गेट, बस यात्री शेल्टर और यूनिपोल का आवंटन किया गया था, जिसमे भारी गड़बड़ी सामने आई। महापौर ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सुगरवाल से इन दोनों फर्मों से जुड़ी फाइल उपलब्ध कराने को कहा था। महापौर के चार रिमाइंडर भेजने के बाद भी जब फाइल है नहीं दिखाई जा सकीं तो नगर आयुक्त ने सख्ती दिखाई। नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने पहले गायब होने के आरोप में तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

निलंबित कर्मचारियों में वरिष्ठ लिपिक वर्नाकुलर रिकॉर्डकीपर देवानंद तिवारी, कनिष्ठ लिपिक चालक मोहम्मद रिजवान और और नायाब मोहर्रिर यानी मुंशी ज्ञान पांडेय शामिल हैं।
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि मामले की पूरी जांच कराई जाएगी। मां पर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने इन फर्मों की फाइलें चार बार मांगी थीं, जिसके बाद भी कर्मचारी नहीं दिखा सके। इसकी जांच कराई गई जिसमें फाइलों के गायब होने की बात सामने आई।












Click it and Unblock the Notifications