गोरखपुर: विवाहिता ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बनाता है अप्राकृतिक संबंध और...
गोरखपुर। खबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से है। यहां एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ सहजनवां थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर में विवाहिता ने पति के ऊपर चौंकाने वाले आरोप लगाए है, जिन्हें सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। दरअसल, महिला ने अपने पति के ऊपर अप्राकृतिक तरीके से जबरन संबंध बनाने का केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ये मामला सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी करीब तीन साल पहले सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। पति की हरकतों से क्षुब्ध होकर महिला बुधवार (10 मार्च) रात में ही महिला थाने पहुंची थी। महिला ने सहजनवां थाना पुलिस को दी तहरी में कई चौंकाने वाली बताई। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पति फरार है।
शादी के बाद से ही करता है प्रताड़ित
महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करता था। जब भी वह अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने से इनकार करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। महिला ने आरोप लगाया है कि पहले उसे लगा कि धीरे-धीरे सब कुछ सुधर जाएगा लेकिन बात नहीं बनी।
प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि बुधवार को उसके पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया। इससे परेशान होकर उसने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह पति से काफी दिनों से परेशान है। कई बार समझाने की कोशिश भी की लेकिन पति जब उसके पास आता है तो अप्राकृतिक तरीके से ही संबंध बनाता है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
बुधवार की शाम को वह आया और मना करने के बावजूद उसने अप्राकृतिक तरीके से जबरन संबंध बनाए। महिला के आरोपों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सहजनवां संजय मिश्रा का कहना है कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट -
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल












Click it and Unblock the Notifications