गोरखपुर के युवक ने सऊदी से वीडियो कॉल कर लगाई फांसी, नौकरी करने गया था रियाद

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रहने वाले एक युवक ने सऊदी अरब में आत्महत्या कर ली। युवक करीब एक साल पहले शादी हुई थी और सात महीने पहले सऊदी अरब में नौकरी करने गया था। सोमवार को युवक ने घरवालों को वीडियो कॉल किया और इसी दौरान फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सऊदी अरब के रियाद में नौकरी करने गया था

सऊदी अरब के रियाद में नौकरी करने गया था


गोरखपुर के पिपरौली इलाके में रहने वाले मुहम्मद मोबीन का पुत्र तफसीर आलम (27) सात महीने पहले सऊदी अरब के रियाद में नौकरी करने गया था। पिछले साल मई महीने में उसकी शादी हुई थी। सोमवार को शाम सात बजे तफसीर ने घरवालों से वीडियो कॉल पर बातचीत की। इसी दौरान उसने गले ने रस्सी का फंदा लगाकर छत के कुंडे में लटककर जान दे दी। तफसीर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घरवालों ने बताया कि युवक डिप्रेशन में था। बार-बार समझने के बाद भी उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

क्या कहती है पुलिस

क्या कहती है पुलिस

गोरखपुर के एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता से जब इस मामले पर बात की गई तो उनका साफ साफ कहना था कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं है। अगर परिवार के सदस्य तहरीर देते हैं आगे की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

लखनऊ में नर्स ने की आत्महत्या

लखनऊ में नर्स ने की आत्महत्या

बता दें, मंगलवार को राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित एसजीपीजीआई की एक नर्स ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। स्टाफ ने बताया था कि नर्स ड्यूटी पर नहीं आई तो सहयोगियों ने उसे फोन किया। फोन रिसीव नहीं हुआ तो स्टाफ को कुछ अनहोनी का शक हुआ। इस पर कुछ लोग उसके कमरे पर गए लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पाकर पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंची और कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर से दरवाजा खोला तो नर्स का शव फांसी पर लटक रहा था। उसका मोबाइल फोन कुर्सी पर रखा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+