Gorakhpur Mahotsav का पयर्टन मंत्री ने किया शुभारंभ,कैलाश खेर के सुरों से सजेगी महफिल

गोरखपुर स्थित चंपा देवी पार्क में बुधवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

gkp

Gorakhpur News: कई दिनों से जिस गोरखपुर महोत्सव का इंतजार था आज उसका शानदार आगाज हुआ। प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने चंपा देवी पार्क में इसका शुभारंभ किया। 11से 13 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में कई बॉलीवुड व स्थानीय कलाकार हिस्सा लेंगे। आज शाम कैलाश खेर की सुरों से महफिल सजेगी। सीएम योगी 13 जनवरी को समापन समारोह में हिस्सा लेंगे।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देने का एक बेहतर प्लेटफार्म है।इस मंच के माध्यम से स्थानीय कला व कलाकारों को बढ़ावा मिलेगा। सीएम योगी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का तीव्रगति से विकास हो रहा है। विकास के कई कीर्तिमान स्थापित हुए और इनका क्रम जारी है। इस सरकार में भारतीय संस्कृति,परंपरा व पर्यटन को जितना बढ़वा मिला है उतना अन्य किसी सरकार में नहीं। अपनी संस्कृति व परंपरा से जुड़ा व्यक्ति ही समाज में रचनात्मकता व नवीनता का निर्माण कर सकता है।

गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव का आगाज हम सभी के लिए गौरव समान है। यहां की स्थानीय प्रतिभा को बढ़ावा मिलेगा। सीएम के नेतृत्व में गोरखपुर ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज गोरखपुर में जो विकास है वह इससे पहले कभी नहीं था। चारों तरफ सड़कों का जाल बिछ चुका है। देश ही नहीं विदेशी कंपनियां भी यहां अपने उद्योग स्थापित कर रही हैं। पयर्टन के अपार संभावनाएं यहा विकसित हुई हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम गोरखपुर में आने वाले लोगों को किसी असुविधा का समाना न करना पड़े इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आवागमन के लिए खास व्यवस्था बनाई गयी है।ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गयी है। चिकित्सकों की टीम और आकस्मिक इजाज की व्यवस्था है।इसमें विज्ञान मेला,कृषि मेला,शिल्प व टेराकोटा की प्रदर्शनी भी लगायी गयी है।

बॉलीवुड नाइट बुधवार की शाम बॉलीवुड नाइट में गायक कैलाश खेर अपनी सुरों से गोरखपुरवासियों का मनोरंजन करेंगे।12 जनवरी को भोजपुरी नाइट का आयोजन किया जाएगा। मालीनी अवस्थी,सोनू निगम की भी प्रस्तुती होगी।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: बर्फीली हवाओं के बीच सैलानियों से गुलज़ार वादियां। वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+