UP: दस वर्षीय बेटे की मां को युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए पहुंचे थाने, परिजनों ने किया यह काम
गोरखपुर के सहजनवां में प्रेमी युगल शादी की जिद लिए थाने पहुंच गया। महिला शादीशुदा है। परिजन इस शादी का विरोध कर रहे हैं।

Gorakhpur News: गोरखपुर के सहजनवां से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें प्रेमी युगल शादी की जिद लेकर थाने पहुंच गया। युवक के दूसरे समुदाय से होने के कारण परिजन इसका विरोध कर रहे हैं। महिला शादीशुदा है और दस वर्षीय बेटे की मां है। पुलिस ने परिजनों व प्रेमी युगल को समझाते हुए घर भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां क्षेत्र की रहने वाली महिला का विवाह 12 वर्ष पहले हुआ था। एक दस वर्षीय बच्चा भी है। पति से विवाद के बाद पत्नी अपने मायके रह रही थी। इसी दौरान उसका निकट के गांव के रहने वाले युवक से प्रेम संबंध हो गया। बिना परिजनों के बताए दोनों ने शादी कर ली।परिजन इस विवाह का विरोध कर रहे हैं। शादी की जिद पर अड़े दोनों थाने पहुंच गए।
पुलिस ने परिजनों व प्रेमी युगल को समझाते हुए घर भेज दिया। थाने पर ही प्रेमी युगल व परिजनों के बीच हंगामा हो गया। थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि प्रेमी युगल शादी करना चाहते हैं। दोनों नाबालिग हैं। मामला कोर्ट है।
Recommended Video

गोरखपुर के हरपुर बुदहट क्षेत्र के सिधौली गांव में ससुराल आए युवक की शुक्रवार सुबह संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह होली पर्व पर ससुराल आया हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications