UP: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जल्द जुड़ेगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस- वे, इन जगहों की राह होगी आसान
Gorakhpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे से जल्द ही गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे जुड़ जाएगा। दिसंबर माह तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके बनने के बाद से अंबेडकरनगर, संत कबीर नगर और आजमगढ़ के रहने वालों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे की कुल दूरी 91.35 किलोमीटर है। इसका निर्माण कार्य फरवरी 2020 से चल रहा है। करीब 5876.67 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस मार्ग को मार्च 2023 में तैयार हो जाना चाहिए था। लेकिन इसके काम में विलंब हुआ है। इस रोड से गोरखपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर और आजमगढ़ को सीधा लाभ मिलेगा।

गोरखपुर के कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस का कार्य तेजी से चल रहा है। इसे दिसंबर माह तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों ओर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने बजट में दो सौ करोड़ रुपये का आवंटन किया है। इसके नजदीक इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थान, मेडिकल संस्थान, एक्सप्रेसवे खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, भंडारण गृह मंडी और दुग्ध आधारित उद्योगों की स्थापना आसानी से हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications