Indain Railway: गोरखपुर-कोच्चुवेली एक्सप्रेस का पांदुरना स्टेशन पर होगा प्रायोगिक ठहराव

गोरखपुर-कोच्चुवेली एक्सप्रेस का पांदुरना स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव किया जाएगा।

train

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 12511- 12512 गोरखपुर-कोच्चुवेली-गोरखपुर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का पांदुरना स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर 06 माह हेतु 02 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

- गोरखपुर से 01 जून, 2023 से प्रस्थान करने वाली 12511 गोरखपुर-कोच्चुवेली त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 01.50 बजे पांदुरना स्टेशन पहुँचकर 01.52 बजे प्रस्थान करेगी।
- कोच्चुवेली से 30 मई, 2023 से प्रस्थान करने वाली 12512 कोच्चुवेली-गोरखपुर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 17.53 बजे पांदुरना स्टेशन पहुँचकर 17.55 बजे प्रस्थान करेगी।

गोरखपुर-बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस
इसके साथ ही रेलवे ने पूर्व से 12555- 12556 गोरखपुर-बठिण्डा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस का कलानौर कलां स्टेशन पर दिया गया ठहराव अगले आदेश तक जारी रखने का निर्णय लिया है।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 29 मई, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर द्वारा गोरखपुर स्टेशन पर गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर एक 12 वर्षीय लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 29 मई, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, देवरिया सदर एवं अपराध आसूचना शाखा, भटनी द्वारा गश्त एवं निगरानी के दौरान मुखबिर की सूचना पर वकीलगंज चौराहा, गौरीबाजार स्थित एक कबाड़ की दुकान से 02 व्यक्तियों के पास से 02 जोड़ी जागल प्लेट, 07 अदद क्लैम्प साथ में नट बोल्ट, 05 अदद पेंडाल क्लिप चोरित रेलवे सम्पत्ति के साथ गिरफ्तार कर रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट देवरिया सदर पर मामला पंजीकृत किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+