Indian Railway: गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस का सम्बलपुर तक हुआ विस्तार,देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15028- 15027 गोरखपुर-हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार सम्बलपुर तक निम्नवत किया जायेगा । इस गाड़ी का गोरखपुर एवं हटिया के मध्य समय एवं ठहराव में कोई परिवर्तन नही होगा ।
विस्तारित मार्ग पर 08 मार्च,2024 से गोरखपुर से चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया-सम्बलपुर एक्सप्रेस गोरखपुर से 07.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन हटिया से 07.30 बजे, राउरकेला से 11.23 बजे, झारसुगुडा से 13.00 बजे तथा रेंगाली से 13.27 बजे छूटकर सम्बलपुर 14.10 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में 09 मार्च,2024 से हटिया से चलने वाली 15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस 10 मार्च,2024 से विस्तारित मार्ग पर सम्बलपुर से 15027 सम्बलपुर-हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस सम्बलपुर से 09.20 बजे प्रस्थान कर रेंगाली से 09.42 बजे, झारसुगुडा से 10.35 बजे, राउरकेला से 12.00 बजे तथा हटिया से 16.50 बजे छूटकर दूसरे दिन गोरखपुर 16.30 बजे पहुंचेगी ।

एन.ई. रेलवे गल्र्स इण्टर कालेज, बौलिया रेलवे कालोनी, गोरखपुर में नये सत्र-2024-25 हेतु कक्षा-06 से 09 एवं 11वीं (गणित, जीव विज्ञान एवं मानविकी) में प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रारंभ है। पंजीकरण फार्म 05 मार्च, 2024 से 12.00 से 02.00 बजे के बीच कार्यालय से वितरित किया जायेगा तथा पंजीकरण फार्म भरने की अंतिम तिथि 28 मार्च, 2024 है।
सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम के इस विद्यालय में योग्य शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा उच्च-स्तरीय शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यालय के प्रत्येक वर्ग में सी.सी.टी.वी. कैमरा स्थापित है तथा छात्राओं के शारीरिक विकास हेतु खेलकूद का मैदान एवं आधुनिक प्रायोगशाला, पुस्तकालय के साथ-साथ स्मार्ट क्लास की भी सुविधा उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications