UP: फंदे से लटक रहा था युवक, मां थी बेबस, फिर हुआ कुछ ऐसा बुलानी पड़ी पुलिस
गोरखपुर की गुलरिहा पुलिस ने फंदे से लटक रहे युवक की जान बचा ली। मां की सूचना पर पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पहुंच कर बड़ी वारदात होने से बचा लिया।

Gorakhpur News: गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां बेटे की जान बचाने के लिए मां को पुलिस का सहारा लेना पड़ा। डुमरी नंबर दो के रणहटवा टोले का रहने वाला युवक फंदे से लटक कर अपनी जान देने जा रहा था। बाइक से पेट्रोल निकालकर घर में आग लगाने की भी तैयारी कर रहा था। जब मां का इस पर कोई बस नहीं चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक, डुमरी नंबर दो के रणहटवा टोले के रहने वाले 22 वर्षीय युवक रस्सी से लटकर अपनी जान देने जा रहा था। उस समय मां बाहर थी। जैसे ही मां को सूचना मिली तो वह दौड़ते हुए घर के अंदर पहुंची। अंदर का दृश्य देख मां के होश उड़ गए। जवान बेटा फंदे से लटकने की तैयारी कर रहा था। मां के लाख मना करने पर भी वह नहीं माना। बेबस मां ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और युवक को नीचे उतारा।
प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक के फंदे से लटकने की सूचना मां द्वारा मिली। सूचना मिलते ही गुलरिहा थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गयी। युवक को किसी तरह रस्सी ने नीचे उतारकर उसकी जान बचाई गयी है।












Click it and Unblock the Notifications