Gorakhpur News:चंबल घाटी से लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी से इस खास अंदाज में की थी लूट, पुलिस ने लिया यह बड़ा एक्शन
Gorakhpur News: गोरखपुर की गुलरिहा पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने स्वर्ण व्यवसायी की बाइक व आभूषण लूट लिए थे। संबंधित धाराओं में इन पर कार्रवाई की गयी है। इनके पास से असलहा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
प्रभारी निरीक्षक थाना गुलरिहा ने बताया कि आठ दिसम्बर को सायं 07:00 बजे स्वर्ण व्यवसायी अपनी ज्वैलरी की दुकान जो चम्बल घाटी चौराहा जंगल डुमरी नं0 1 थाना गुलरिहा पर स्थित है को बन्द करके अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नाजायज असलहा दिखाकर उनकी मोटरसाईकिल लूट ली गई तथा घटनास्थल से करीब 01 किमी. दूर मोटरसाईकिल छोड़ दिए और डिग्गी में रखे सोने चांदी के जेवर, दुकान के तिजोरी की चाभी व दुकान के हिसाब किताब की कापी लेकर चले गए । उक्त घटना में 100% बरामदगी की गयी है । लूट की घटना कारित करने वाला अभियुक्त पवन साहनी पूर्व में भी लूट के मुकदमे में जेल जा चुका है । जमानत पर छूटने के बाद अपने बहनोई के भाई लक्ष्मण निषाद के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को कारित किया ।

थानाध्यक्ष ने बताया कि SOG टीम, स्वाट टीम व सर्विलांस सेल टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा से संबंधित पवन साहनी पुत्र अर्जून साहनी निवासी गुरू नगर थाना चिलुआताल गोरखपुर व लक्ष्मण निषाद पुत्र जीतू निषाद निवासी जंगल धुषण नौका टोला थाना पिपराईच गोरखपुर को लूट में प्रयुक्त 01 अदद मो0सा0, 01 अदद अवैध पिस्टल, 02 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद मैग्जीन 32 बोर व लूट के पीले व सफेद धातु के जेवरात, दुकान की चाभी व हिसाब की कापी के साथ गिरफ्तार किया गया ।












Click it and Unblock the Notifications