Gorakhpur News:सीएम सिटी गोरखपुर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में प्रदेश में है पहला स्थान
Gorakhpur Latest News Uttar Pradesh: सीएम सिटी गोरखपुर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गोरखपुर ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित पोषण पखवाड़ा 2025 में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया।
जनपद गोरखपुर का शिशु जीवन के आरम्भिक १००० दिन, सी मैम आधारित पोषण प्रबन्धन गतिविधि, लाभार्थी मॉड्यूल, बच्चो में मोटापा को कम करने पर आधारित थीम पर कार्यक्रम आयोजित कर एवं जनांदोलन डैशबोर्ड में पहला स्थान है।।
मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने कहा कि यह हम सभी के लिए बड़ी उपलब्धि है। पोषण प्रबंधन गतिविधियां सही दिशा में कार्यरत हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस बार भी पोषण पखवाड़ा में जनपद गोरखपुर में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमे अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों की भी अच्छी भूमिका है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोषण पखवाड़ा २०२५ का शुभारंभ शिशुओं के अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर किया था. केंद्रीय ग्रामीण राज्य विकास मंत्री कमलेश पासवान, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह, विधायक पिपराइच महेंद्र पाल सिंह, सासंद गोरखपुर प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पोषण पखवाड़ा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था.
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी , जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा, प्रोफेसर दिव्या रानी सिंह, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, परियोजना निदेशक दीपक सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर, सभी ब्लॉकों के बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका, सहायक, ब्लॉक को - ऑर्डिनेटर, आगनवाड़ी कार्यकत्रियाँ, यूनिसेफ की टीम, रॉकेट लर्निंग संस्था आदि के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे.












Click it and Unblock the Notifications