Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gorakhpur News: दादी थीं विधायक,पौत्र ने किया ऐसा काम पहुंच गया हवालात

Gorakhpur News: गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जो एक सम्मानित परिवार की प्रतिष्ठा को तार- तार करने वाला है। बाबा विधायक थे और पौत्र नकली नोट छापने का काम कर रहा था। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गिरोह का सरगना बांसगांव धनौड़ा का रहने वाला राहुल अपने बेटों के साथ नकली नोट का कारोबार कर रहा था। हालांकि वर्तमान समय में किडनी खराब होने की वजह से उसका डायलसिस किया जा रहा है। राहुल वाराणसी की पूर्व विधायक का पौत्र है, जो अपने बेटों के सहारे धंधे को चला रहा था। गिरफ्तार आरोपितों में सरगना राहुल सिंह, इसका दूसरे नंबर का बेटा अवनीश सिंह उर्फ अवनीश राय और बड़हलगंज, बेदौली निवासी चांद मोहम्मद शामिल हैं। यह गिरोह सात वर्षों से नकली नोट बनाने का कारोबार कर रहा था। अब तक लाखों रुपये के नोट बाजार में उतार चुका है। राहुल व विक्रम पहले भी जेल जा चुके हैं।

gorakhpur

पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गगहा पुलिस को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो मिला था। वीडियो में एक व्यक्ति नकली नोट बना रहा था। उसकी जांच करने पर पुलिस को हाटा बाजार में नकली नोट चलाने वाले एक युवक के बारे में पता चला। पुलिस ने चांद मोहम्मद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसने बताया कि उसे एक अन्य व्यक्ति बाजार में नकली नोट चलाने के लिए देता है। पुलिस ने पुराने मामलों की जांच की तो राहुल के बारे में जानकारी मिली। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाशी ली जा रही है।

सरगना राहुल वाराणसी जिले के जनसा थाना क्षेत्र के सरौनी गांव का मूल निवासी है। एक वर्ष का था, तभी मां के साथ बांसगांव, धनौड़ा स्थित ननिहाल चला आया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+