Gorakhpur News: टेंडम सोलर विकसित करेगी गोरखपुर विश्वविद्यालय भौतिक विभाग की टीम
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के भौतिकी विभाग के सहायक आचार्य डॉ विनीत कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से टेंडम् सोलर सेल पर शोध कार्य के लिये 13.36 लाख रुपए का प्रोजेक्ट प्राप्त हुआ है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से डॉ विनीत कुमार सिंह और उनके टीम के सदस्य लगभग 30% क्षमता का टेंडम सोलर सेल विकसित करेंगे।
डॉ विनीत कुमार सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय में नियुक्त होने के पहले भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलौर में पांच वर्षों तक सोलर सेल के फैब्रिकेशन पर कार्य कर चुके हैं। इस प्रोजेक्ट कार्य को अगले तीन वर्षों में पूर्ण करना होगा। प्रोजेक्ट कार्य को पूर्ण करने के लिये इस प्रोजेक्ट में एक जूनियर रिसर्च असिस्टेंट का अपॉइंटमेंट किया जायेगा जिसे रु 25000 की मासिक फेलोशिप प्रदान की जायेगी। कुलपति प्रो पूनम टंडन ने डॉ विनीत को शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ विनीत कुमार सिंह ने अपनी इस उपलब्धि के लिये विशेषतः अध्यक्ष रक्षा अध्ययन विभाग प्रो विनोद कुमार सिंह, अध्यक्ष भौतिकी विभाग प्रो रविशंकर सिंह, डॉ मदन सिंह चौहान और डॉ उदयभान सिंह का आभार व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications