गोरखपुर: दबंगों ने पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, Video वायरल होने के बाद दो गिरफ्तार

गोरखपुर: दबंगों ने पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, Video वायरल होने के बाद दो गिरफ्तार

गोरखपुर, 23 अक्टूबर: खबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से है। यहां दबंगों ने 22 अक्टूबर की देर रात एक पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। इस दौरान वहां खड़े लोगों ने पुलिसकर्मी की पिटाई का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, पुलिसकर्मी की पिटाई की जानकारी मिलते ही सीओ सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Gorakhpur: dabang beat up the policeman, two people arrested

ये मामला गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, चौरी चौरा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के कुछ दबंग शराब की दुकान पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान उन लोगों में आपस में बहस हो गई फिर मारपीट हो गई। इसकी सूचना पर पास में गश्त कर रही पुलिस बीच-बचाव करने पहुंच गई। पुलिस वालों ने उधम मचा रहे लोगों को मना किया तो वे उग्र होकर पुलिस को लाठी और डंडे पीटने लगे।

जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक पुलिसकर्मी को पीटते हुए दिखाई दे रहे है। यह वीडियो देर रात का है। वीडियो वायरल होने के बाद चौरी चौरा के सीओ जगत राम कनौजिया व थाना प्रभारी श्याम बहादुर सिंह मौके पर भारी फोर्स बल के साथ पहुंच गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रात भर दबिश दिया है। पुलिस ने देर रात घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि थाना चौरीचौरा क्षेत्रार्न्तगत पुलिसकर्मी के साथ मारपीट के मामले में दोनो अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पर संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज कर रासुका (NSA) के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+