Gorakhpur News: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का सीएमओ ने किया निरीक्षण,दिया निर्देश
Gorakhpur News: सीएमओ डॉ राजेश झा ने रविवार को सीएचसी पाली का और वहां के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र डुमरी एवं रिथुआँखोर पहुंच कर वहां आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की । साथ ही नियमित टीकाकरण, मातृ शिशु स्वास्थ्य व पोषण कार्यक्रमों और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की स्थिति की भी जानकारी ली।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश दिया कि जन स्वास्थ्य शासन की प्राथमिकता है, इसके प्रति कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अभियानों और कार्यक्रमों को समन्वित प्रयासों से सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने मेले में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली और मरीजों से फीडबैक भी लिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिया कि हाई ग्रेड फीवर के रोगियों को ईटीसी में भर्ती कराया जाए। जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में समुदाय स्तर से नवजात का रेफरल सुनिश्चित हो । जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का आधार सत्यापन किया जाए और मंत्रा एप पर प्रत्येक प्रसव को फीड किया जाए और जिले में होने वाली प्रत्येक मातृ शिशु मृत्यु की रिपोर्टिंग के साथ साथ उनका ऑडिट भी हो।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ झा ने छाया ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (छाया वीएचएसएनडी) पर आवश्यक उपकरणों व दवाओं और बच्चों के वजन की जांच की व्यवस्था उपलब्ध रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सभी उपलब्ध सेवाएं दी जाएं। ब्लॉक में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया जाए और उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान कर प्रबंधन पर विशेष जोर देना है। सभी चिकित्सक टेलीकंसल्टेशन जरूर करें।
इस अवसर पर एसीएमओ डॉ एके चौधरी,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश सिंह और अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications