UP: पहले की नाबालिग से छेड़खानी फिर दी जान मारने की धमकी, पुलिस ने की यह कार्रवाई

गोरखपुर की चिलुआताल पुलिस ने रविवार को छेड़खानी करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

polce

Gorakhpur News: गोरखपुर की चिलुआताल पुलिस ने रविवार को नाबालिग के साथ छेड़खानी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल जयन्त कुमार सिंह ने बताया कि अपराध व अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी स्वतंत्र कुमार पुत्र स्वर्गीय राम निवासी नुरूद्दीनचक थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

स्वंतत्र कुमार ने नाबालिग लड़की को दुकान पर अकेला देखकर समान लेने के बहाने छेड़खानी करनी शुरु कर दी थी। विरोध करने पर गाली देते हुये पेट्रोल डालकर जान से मारने की धमकी दी। उसने इसके पूरे , परिवार को भी जान से मारने की भी धमकी दी। इसी मामले में पुलिस को इसकी तलाश थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में जयन्त कुमार सिह प्रभारी निरीक्षक थाना चिलुआताल गोरखपुर,उप निरीक्षक अम्बरीश बहादुर, कांस्टेबल अरविन्द कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+