Indian Railway: सेटेलाइट स्टेशन के रुप में जाना जाएगा गोरखपुर का यह स्टेशन, कई ट्रेनों का संचालन होगा शुरु

Gorakhpur News: जल्द ही गोरखपुर का कैंट स्टेशन सेटेलाइट स्टेशन के रुप में जाना जाएगा। इसका काम अगले महिने पूरा हो जाएगा। काम पूरा होने के बाद इस स्टेशन से वाराणसी और बिहार जाने वाली पैसेंजर व इंटरसिटी ट्रेनें चलनी शुरु हो जाएंगी। इसके साथ अक्टूबर माह से गोरखपुर स्टेशन के पुनर्विकास का काम भी शुरु हो जाएगा।

सेटेलाइट स्टेशन बनने के बाद गोरखपुर जंक्शन पर ट्रेनों का लोड कम हो जाएगा। ट्रेनों को कैंट स्टेशन से चलाया जा सकता है। गोरखपुर जंक्शन पर सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। स्टेशन के नए स्वरूप में गोरखनाथ मंदिर समेत शहर के अन्य प्रसिद्ध भवनों का अक्स दिखेगा। स्टेशन परिसर में यात्रियों के अलावा आम लोगों के लिए शाॅपिंग माॅल व फूड प्लॉजा आदि बनाए जाएंगे।

train

टेंडर की प्रक्रिया सितंबर के आखिरी सप्ताह तक पूरी कर ली जानी है। स्टेशन का सुंदरीकरण कार्य शुरू करने से पहले यहां से गुजरने वाली ट्रेनों व यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने का प्रबंध बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए कैंट स्टेशन के विस्तारीकरण कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा कराया जा रहा है। इसके अलावा गोरखपुर कैंट-कुसम्ही के बीच बिछाई गई तीसरी लाइन के नॉन इंटरलॉक का कार्य भी तेजी से चल रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि काम तेजी से चल रहा है। कैंट स्टेशन अगले माह तक सैटेलाइट स्टेशन हो जाएगा। इसके साथ ही सुदंरीकरण का काम भी जल्द शुरु हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+