Gorakhpur: लिव इन में रह रहे युवक ने की आत्महत्या,युवती व उसके परिजनों पर लगाया आरोप
गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी के रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। वह तीन साल से एक युवती के साथ लिव इन में रह रहा था। युवक ने मरने से पहले भाई को फोन कर अपनी मौत का कारण लड़की व उसके बहन-बहोनोई
गोरखपुर,30 जुलाई: गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी के रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। वह तीन साल से एक युवती के साथ लिव इन में रह रहा था। युवक ने मरने से पहले भाई को फोन कर अपनी मौत का कारण लड़की व उसके बहन-बहोनोई को बताया है।पुलिस ने रिकॉर्डिग के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के कृष्णा नगर कालोनी का बृजमोहन यादव तीन साल से प्रतिभा नाम की महिला के साथ लिव इन में रहता था। शुरुआत में सब कुछ ठीक ठाक रहा पर बाद में किसी बात पर विवाद होने के बाद महिला ने उसके खिलाफ शाहपुर व महिला थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। इसको लेकर दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ गया।
मेरा फोन रिकार्ड कर लो 29 जुलाई की रात में बृजमोहन ने अपने बड़े भाई कृष्ण मोहन को फोन कर बताया कि प्रतिभा व उसके स्वजन की प्रताड़ना से आजिज आकर जान देने जा रहा हूं। मेरे फोन को रिकॉर्ड कर लो, उनको छोड़ना नहीं। पुलिस को मामले की जानकारी देने के बाद कृष्ण मोहन कमरे में पहुंचे तो बृजमोहन अचेत पड़ा था। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष शाहपुर ने बताया कि लिव युवक के आत्महत्या मामले में कॉल रिकार्डिंग व तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को शनिवार की सुबह जगेसर पासी चौराहा के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications