UP: राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे गोरखपर- बस्ती मंडल के ये टीचर
Gorakhpur Basti News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2022 के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार पाने वालों की सूची जारी कर दी गयी है। इसमें गोरखपुर व बस्ती मंडल के कई शिक्षक शामिल है। बेसिक एंव माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने प्रदेश के सभी जिलों से एक शिक्षक या शिक्षिका की सूची जारी कर चुके हैं।
गोरखपुर के मनोज कुमार मिश्र को राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनके साथ महराजगंज प्रभुनाथ प्रसाद, बस्ती के शिव प्रसाद,देवरिया के नित्यानंद चौबे, कुशीनगर के सुधीर कुमार, संत कबीर नगर से अमिता त्रिपाठी,सिद्धार्थनगर के रामकृपाल पासवान शामिल हैं।

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एंव शिक्षिकाओं को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 के संबंध में गठित राज्य स्तरीय चयनित समिति की बैठक में 75 शिक्षकों के नाम को सम्मानित किए जाने के लिए अनुमोदित किया गया था। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष जिले के एक शिक्षक को दिया जाता है।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य सरकार पुरस्कार के लिए गठित कमेटी ने 16 अगस्त से 21 अगस्त तक लगातार बैठक कर राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए सूची तैयार की है, जिसे जारी कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications