Indian Railway: गोरखपुर - आसनसोल एक्सप्रेस 29 जुलाई से ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान

Sawan Special Train News Uttar Pradesh: श्रावणी मेला में श्रद्धालु यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु 03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचलन आसनसोल से 28 जुलाई से 10 अगस्त, 2025 तक प्रतिदिन तथा गोरखपुर से 29 जुलाई से 11 अगस्त, 2025 तक प्रतिदिन 14 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

03527 आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 28 जुलाई से 10 अगस्त, 2025 तक प्रतिदिन आसनसोल से 21.00 बजे प्रस्थान कर चित्तरंजन से 21.30 बजे, मधुपुर से 22.25 बजे, जसीडीह से 23.05 बजे, दूसरे दिन झाझा से 00.30 बजे, किऊल से 01.07 बजे, मोकामा से 01.42 बजे, बख्यितयारपुर से 02.17 बजे, पटना से 03.30 बजे, पाटलिपुत्र से 04.30 बजे, छपरा से 07.00 बजे, सीवान से 08.05 बजे तथा देवरिया सदर से 09.12 बजे छूटकर गोरखपुर 10.45 बजे पहुँचेगी।

ner

वापसी यात्रा में, 03528 गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 29 जुलाई से 11 अगस्त, 2025 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 13.45 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 15.10 बजे, सीवान से 16.25 बजे, छपरा से 17.50 बजे, पाटलिपुत्र से 20.00 बजे, पटना से 20.35 बजे, बख्यितयारपुर से 21.25 बजे, मोकामा से 22.07 बजे, किऊल से 23.47 बजे, दूसरे दिना झाझा से 00.55 बजे, जसीडीह से 01.30 बजे, मधुपुर से 01.55 बजे तथा चित्तरंजन से 02.47 बजे छूटकर आसनसोल 03.50 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान (अनारक्षित) के 20 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+