Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के सात स्वच्छ तीर्थ शहरों की सूची में गोरखपुर

gorakhnath

Gorakhpur News: गोरखपुर व कुशीनगर को उत्तर प्रदेश के सात स्वच्छ तीर्थ शहरों में शामिल किया गया है। केंद्र सरकार को भेजी गयी सूची में यह दो जगहें भी शामिल हैं। तीर्थ शहरों में प्रदेश के जो सात शहर शामिल किए गए हैं उनमें अयोध्या,प्रयागराज,वाराणसी,मथुरा-वृदांवन,मिर्जापुर,गोरखपुर व कुशीनगर शामिल हैं।

नगर आयुक्त अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में जिन सात तीर्थ शहरों का चुनाव किया गया है उनमें गोरखपुर व कुशीनगर भी शामिल हैं। सात शहरों में पांच नगर निगम व दो नगर पालिका शामिल हैं। कुशीनगर व मिर्जापुर नगरपालिका है। तीर्थ शहरों में शामिल होने के बाद केंद्र सरकार का आवास व शहरी मंत्रालय इन शहरों को अतिरिक्त बजट मुहैया कराएगा।

स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी डॉक्टर मणि भूषण तिवारी ने बताया कि स्वच्छ तीर्थ शहर में गोरखपुर का चयन किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन में भारत में लगातार बेहतर कार्य किए जा रहे हैं।

पर्यटकों की सुविधाएं बढ़ेगी
स्वच्छ तीर्थ शहरों में शामिल होने के बाद पर्यटन क्षेत्र का और विकास होगा। इसके साथ ही पर्यटकों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Recommended Video

    बजट 2023 से जनता को क्या है उम्मीद, आप भी सुनें

    स्वच्छ तीर्थ शहर
    केंद्र सरकार वर्तमान समय में देश के कई प्रदेशों में तीर्थ स्थलों को लेकर कई योजनाएं चला रही हैं। स्वच्छ तीर्थ शहर भी उसका हिस्सा है। इसके तहत आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही राज्यों से आग्रह किया गया है कि तीर्थ स्थलों तक जाने वाली सड़कों पर पुरुषों व महिलाओं के लिए पर्याप्त संख्या में सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था की जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+