Gorakhpur Airport: फ्लाइटों का जारी हुआ नया विंटर शेड्यूल, दिल्ली सहित इन जगहों की बढ़ी उड़ानों की संख्या
Gorakhpur News: गोरखपुर एयरपोर्ट पर 29 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो जाएगा। नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक, दिल्ली सहित कई जगहों के उड़ानों की संख्या बढ़ाई गयी है। इसके साथ ही कई अन्य परिवर्तन भी किए गये हैं। हवाई यात्रा करने से पहले आप यहां पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि नए शेड्यूल के मुताबिक अब दिल्ली के लिए दिन भर में सात उड़ानों की सुविधा मिलेगी। लखनऊ, कोलकाता और मुंबई के लिए दो-दो उड़ानों की सुविधा उपलब्ध होगी।
अहमदाबाद के लिए भी फ्लाइट शुरू हो जाएगी। यह शेड्यूल 29 अक्तूबर से 30 मार्च तक के लिए जारी किया गया है। 29 अक्तूबर से दिन भर में 15 विमान उड़ान भरेंगे। इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अब सप्ताह में तीन की जगह पांच दिन उड़ान भरेगी।

उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर से गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए सेवा शुरू हो जाएगी। यह जहाज सुबह 8.10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और 8.45 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी। दिल्ली के लिए 10.25 बजे, मुंबई के लिए 11.00 बजे, गोरखपुर-कोलकाता के लिए दूसरे, चौथे व छठें दिन 11.20 बजे, दिल्ली-लखनऊ के लिए पहले, तीसरे व पांचवे दिन 11.45 बजे उड़ान होगी। गोरखपुर-हैदराबाद के लिए दोपहर 1:55 बजे उड़ान होगी।












Click it and Unblock the Notifications