Gorakhpur Railway Update: एक्सप्रेस हुई गोमतीनगर पैसेंजर ट्रेन,8अगस्त से कर सकेंगे यात्रा

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब गोरखपुर-लखनऊ यात्रा और जल्द पूरी की जा सकेगी।रेलवे ने गोमतीनगर पैसेंजर ट्रेन को एक्सप्रेस कर दिया है।यह ट्रेन आठ अगस्त से चलाई जाएगी।इस ट्रेन में टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है।यह

गोरखपुर,24 जुलाई: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब गोरखपुर-लखनऊ यात्रा और जल्द पूरी की जा सकेगी।रेलवे ने गोमतीनगर पैसेंजर ट्रेन को एक्सप्रेस कर दिया है।यह ट्रेन आठ अगस्त से चलाई जाएगी।इस ट्रेन में टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है।यह ट्रेन गोरखपुर से ही बनकर जाएगी ऐसे में यात्रियों को और सहूलियत होगी।

rail

15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस 08 अगस्त से रोजाना दिन में 12.30 बजे प्रस्थान कर रात 8.45 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी यात्रा वापसी यात्रा 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस 09 अगस्त से अगले आदेश तक रोजाना गोमतीनगर से सुबह 06.10 बजे प्रस्थान दोपहर 2.30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।

अमृतसर-बनमंखी एक अगस्त से
इसके साथ ही अमृतसर-बनमंखी वाया गोरखपुर एक्सप्रेस एक अगस्त से रोजाना चलेगी। गोरखपुर से बनमंखी तक यह पहली सीधी रेल सेवा होगी। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार 14618/14617 अमृतसर-बनमंखी-अमृतसर एक्सप्रेस का संचलन रोजाना एक अगस्त से किया जाएगा। 14618 अमृतसर-बनमंखी एक्सप्रेस अमृतसर से सुबह 06.35 बजे प्रस्थान कर देर रात 3.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

यहां से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे बनमंखी पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 14617 बनमंखी-अमृतसर बनमंखी से 06.30 बजे प्रस्थान कर रात 8.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर शाम 5 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+