UP: बैंकाक से भारत ऐसे पहुंचती है अवैध सोने की खेप, आप भी हो सकते हैं शिकार
बैंकाक से लेकर गोरखपुर तक सोने की तस्करी की जा रही है। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

Gorakhpur News: सोना तस्करी को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। हैरान करने वाले इस तस्करी के तार बैंकाक से जुड़े हुए है। बैंकाक से यह सोना भारत के कई राज्यों से गुजरते हुए गोरखपुर भी पहुंचा है। नकली मार्क वाले सोने इसकी परत चढ़ाकर ग्राहकों को बेच दी जाती है। डीआरआई की टीम ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, बैंकाक से लेकर कोलकाता व कोलकाता से यूपी तक इसका पूरा नेटवर्क जुड़ा हुआ है। पहले सोने की खेप कोलकाता लायी जाती है, फिर वहां से अलग- अलग जगहों पर भेज दी जाती है। इस दौरान स्मगलर टैक्स की चोरी करते हैं जिससे काफी पैसा बच जाता है।
डीआरआई टीम की जांच में इस तस्करी में तीन टीमों के काम करने की बात सामने आई है। एक टीम बैंकाक से आने वालों से संपर्क कर सोना मंगाते हैं। दूसरी टीम एयरपोर्ट से सोना निकालकर अलग- अलग जगहों पर पहुंचाया जाता है। तीसरी टीम यह सोना दुकानदारों को मुहैया कराती है।
गोरखपुर से पकड़ा गया संतोष लंबे समय से हिंदी बाजार में अवैध सोने के कारोबार से जुड़ा हुआ है। इसने अक्षय तृतिया के दिन भी बड़ी खेप मंगाई थी। उसने यहां के कई स्वर्ण व्यापारियों को बेच दिया था। डीआरआई की टीम इस मामले में पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications