Railway News: अमृत भारत योजना के तहत चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्याे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण
Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक चंद्र वीर रमण ने गुरुवार को प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक संजय त्रिपाठी, प्रमुख मुख्य इंजीनियर रंजन यादव एवं मण्डल रेल प्रबन्धक- लखनऊ आदित्य कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा0), राजीव कुमार, मुख्य परियोजना प्रबन्धक,गतिशक्ति राघवेन्द्र कुमार व मण्डल के वरिष्ठ शाखाधिकारियों के साथ कटरा स्टेशन पर यात्री सुख सुविधाओं एवं संरक्षा कार्यों का एवं रामघाट स्टेशन पर चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के आरम्भ में महाप्रबंधक चन्द्र वीर रमण ने कटरा स्टेशन पर सरकूलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन, प्लेटफार्म एवं स्टेशन परिसर की साफ-सफाई तथा उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा स्टेशन पर यात्रियों को भविष्य में प्रदान की जाने वाली विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

इसके पश्चात रामघाट हाल्ट स्टेशन पर महाप्रबन्धक रमण ने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्याे का गहन अवलोकन किया। उन्होने उपस्थित अधिकारियों को रामघाट हाल्ट पर किए जा रहे उन्नत कार्याे के अन्तर्गत रेलवे स्टेशन के प्रवेश व निकास द्वार के सौंदर्यीकरण, प्लेटफार्म सतह के अपग्रेडेशन एवं उच्चीकरण, यात्री विश्रामालय व प्रसाधनों का आधुनिकीकरण तथा प्लेटफार्म शेड का कार्य तीव्र गति से किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्टेशन पुनर्विकास का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।












Click it and Unblock the Notifications