Gorakhpur News: अचानक पैदल पहुंच गयी प्रेमी के घर, धरने पर बैठ इस जिद पर अड़ी प्रेमिका

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक लड़की अपने प्रेमी के घर धरने पर बैठ गयी। वह शादी करने की जिद के साथ काफी देर तक धरने पर बैठी रही। उसने युवक पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। मामला शहर के माधोपुर कॉलोनी का है।

जानकारी के मुताबिक, झंगहा की रहने वाली एक लड़की गोरखपुर के माधोनगर कॉलोनी के एक लड़के घर अचानक पहुंच गयी। तब घर वालों ने उसे वहां से निकाल दिया। इसके बाद लड़की घर के बाहर देर रात तक धरने पर बैठी रही। लड़की युवक से शादी की जिद पर अड़ी है।

gorakhpur

जानकारी के मुताबिक, झंगहा क्षेत्र के एक गांव में पिछले साल एक लड़की की शादी थी। पड़ोस के गांव से दुल्हन की सहेली पहुंची थी। समारोह में तिवारीपुर के माधोपुर का एक युवक भी गया था। दुल्हन की सहेली और माधोपुर के युवक में प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। छात्रा का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने शादी के लिए कहा तो पिछले कुछ दिनों से बात करने से कतराने लगा

मंगलवार की दोपहर बाद छात्रा अपने घरवालों को बताकर झंगहा से माधोपुर के लिए निकल पड़ी। शाम को वह प्रेमी के घर पहुंची और घर में जाने की जिद करने लगी। घरवालों ने उसे घुसने नहीं दिया तो वह घर के सामने ही धरने पर बैठ गई। मोहल्ले में तमाशा देखने वालों की भीड़ लग गई। पुलिस ने छात्रा को घर जाने के लिए बहुत समझाया। यह भी कहा कि ज्यादती हुई है तो झंगहा थाने में जाकर तहरीर दे दो। लेकिन छात्रा नहीं मान और रात एक बजे तक वह घर के बाहर ही बैठी रही।

गोरखपुर में एक युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर शादी की जिद करने लगी। परिजनों के मना करने पर वह घर के बाहर धरने पर बैठ गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+