Gorakhpur Police की बड़ी कार्रवाई,दस अपराधियों पर लगा गैंगस्टर
गोरखपुर पुलिस ने दस अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया। है। इसमें चोरी,हत्या व जालसाजी के आरोपी शामिल है।

Gorakhpur Police: गोरखपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या,जालसाजी व चोरी के दस आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया है। इसमें चौरी-चौरा थाने पर 4 व बड़हलगंज थाने पर 6 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। पुलिस ने अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में यह कार्रवाई की है।
गैंग बनाकर करते थे चोरी
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि चौरी-चौरा थाने में चार अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। जिन आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी है उनमें समीउद्दीन उर्फ चुन्नू पुत्र सहाबुद्दीन निवासी मुंडेरा बाजार मस्जिद के बगल थाना चौरी चौरा, दीपक गौड पुत्र जगदीश प्रसाद गौड निवासी सरैया न्यू कालोनी थाना चौरी चौरा, मनीष यादव पुत्र रामअधार यादव निवासी वार्ड 2 मुंडेरा बाजार थाना चौरी चौरा, किशन उर्फ बिट्टू पुत्र स्वर्गीय रामकृपाल सिंह निवासी भगवानपुर तुलसी टोला थाना चौरी चौरा शामिल हैं। इस गैंग का लीडर समीउद्दीन है जो गैंग के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया गया है।
हत्या मामले में दर्ज है मुकदमा
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बड़हलगंज पुलिस ने गुरुवार को हत्या व जालसाजी मामले में आरोपित 6 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इस मामले में गैंगलीडर मिथिलेश उर्फ लालू यादव पुत्र गोपाल यादव निवासी पालपुरा दुबरी थाना मधुबन जनपद मऊ, श्रीकान्त यादव पुत्र रामायन यादव, विश्वनाथ यादव पुत्र राममनोहर यादव, तेजू उर्फ तेजनारायण पुत्र रामचन्दर निवासीगण हरदेउरा थाना मदनपुर जनपद देवरिया, उमेश यादव उर्फ अजीत यादव पुत्र शीतल यादव निवासी ग्राम मरवटिय़ा थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर , गोविन्द यादव पुत्र लालू यादव निवासी मोलनापुर थाना मधुबन जनपद मऊ शामिल हैं। संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications