Gorakhpur: मोबाइल पर नौकरी के लिए आया मैसेज,लिंक ओपन करते ही खाते से उड़ गयी रकम
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीटेक तृतीय वर्ष के एक छात्र के माेबाइल नंबर पर नौकरी के लिए मैसेज आया। वाट्सएप पर आए मैसेज के बाद छात्र ने लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद उसके खाते से 19 हजा
Gorakhpur: Gorakhpur: गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीटेक तृतीय वर्ष का एक छात्र फ्राड का शिकार हो गया। उसके मोबाइल पर एक लिंक आया,जैसे ही उसने उस लिंक को ओपेन किया उसके खाते से 19 हजार रुपए निकल गए।

जानकारी के मुताबिक,छात्र को नौकरी दिलाने का मैसेज आया था। जैसे ही वह उस लिंक को ओपन कर रजिस्ट्रेशन कर रहा था। उसी दौरान उसके खाते से 19 हजार रुपए निकलने का मैसेज आ गया। वह मैसेज देख घबरा गया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पहली घटना नहीं है जब किसी के खाते से इस तरह ठगी हुई हो। बल्कि इस समय अधिकांश लोगों को वाट्सअप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर नौकरी का प्रलोभन देते हुए मैसेज आ रहा है।
साइबर अपराध का रुप तेजी से बदल रहा है। साइबर अपराधी फेसबुक,व्हाटसेप सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। यह अपराधी बेरोजगारों, महिलाओं,छात्रों को अपना शिकार बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications