Gorakhpur: पशु तस्करी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार,27 गोवंश बरामद
गोरखपुर की बड़हलगंज पुलिस ने मंगलवार को तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 27 गोवंश भी बरामद किए गए।

Gorakhpur News: गोरखपुर की बड़हलगंज पुलिस ने मंगलवार को तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 27 गोवंश भी पुलिस ने बरामद किए। आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम व हत्या के प्रयास मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज जयनरायन शुक्ला ने बताया कि तीन गौ तस्करों को गोवंश के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है उनमें रवि कुमार पुत्र दिलमोहन कुमार निवासी खुरासो थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ , अरमान पुत्र गुफ्तार अहमद निवासी पड़ेरुआ थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ, अमित यादव पुत्र हरेन्द्र यादव निवासी दाउदपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ शामिल हैं। इनके पास से 27 गोवंश व एक ट्रक बरामद किए गए हैं। पशुक्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रवि सेन यादव,कांस्टेबल मुरलीधर यादव, हरेन्द्र यादव शामिल रहे।
एक अन्य मामले में खोराबार पुलिस ने 300 ग्राम गाँजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अरोपी प्रदीप कुमार पासवान पुत्र स्व0 निरमेवल नि0 सिक्टौर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications