ओपन मल्टीप्लेक्स थिएटर और रामगढताल झील की सुदंरता के साथ अब ले सकेंगे लजीज व्यंजन का मजा,जल्द बनेगा फूड पार्क
जल्द ही रामगढ़ताल के निकट चंपा देवी पार्क के पास फूड पार्क का निर्माण किया जाएगा। जिसमें छोटी दुकान से लेकर बड़े रेस्टोरेंट व रूफ टॉप रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे। पर्यटक रामगढ़ताल की सुदंरता के साथ लजीज व्यंजनों का मजा भी ले

गोरखपुर,20 जुलाई: सीएम सिटी में पर्यटन को लगातार बढ़ावा मिल रहा है।पर्यटकों को अपने तरफ आकर्षित किया जाए इसके लिए भी प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।रामगढ़ताल गोरखपुर का प्रमुख पर्यटन केंद्र है। यहां प्रतिदिन कई हजार लोग आते हैं और यहां के मनोहर दृश्य का आनंद लेते हैं।अभी कुछ दिन पूर्व ही इस झील में कयाकिंग बोटिंग शुरु की गयी है। इसी के साथ अब पर्यटकों के लिए एक और खुशखबरी है।जल्द ही रामगढ़ताल के निकट चंपा देवी पार्क के पास फूड पार्क का निर्माण किया जाएगा। जिसमें छोटी दुकान से लेकर बड़े रेस्टोरेंट व रूफ टॉप रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे। पर्यटक रामगढ़ताल की सुदंरता के साथ लजीज व्यंजनों का मजा भी ले सकेंगे।
यह है विशेषता
गोरखपुर में बनने वाले इस फूड पार्क की कई विशेषताएं हैं। रामगढ़ताल के किनारे चंपा देवी पार्क के पास 2.35 एकड़ एरिया में भव्य फूड पार्क डेवलप करेगा. यह फूड पार्क एक ओपन मॉल की तरह होगा। इसमें खाने-पीने की चीजों के साथ ब्रांडेड शोरूम भी खुलेंगे। इसके साथ ही इसमें एक ओपन मल्टीप्लेक्स थिएटर भी होगा, जिसमें लोग खुले आसमान के नीचे बैठकर मूवी का आनंद ले सकेंगे। सुंदरता के लिए बढिय़ा लाइटिंग की व्यवस्था रहेगी।फूड पार्क की डिजाइन तैयार कर रहे आर्किटेक्ट मनीष मिश्रा ने बताया कि इसमें 135 स्क्वेयर मीटर की आठ दुकानें, 18 स्क्वेयर मीटर की 41 दुकानें, 54 स्क्वेयर मीटर की 10 दुकानें, नौ स्क्वेयर मीटर की 36 दुकानें होंगी। इसके साथ ही 577 स्क्वेयर मीटर का एक कॉर्मशियल हॉल होगा, जिसमें हर तरह के मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। छत पर एक 2500 स्क्वेयर मीटर का रूफ टाप रेस्टोरेंट भी होगा, जहां बैठ कर लोग खाने का आनंद उठा सकेंगे। पार्क में मेल और फीमेल दोनों के लिए अलग-अलग शौचालय होगा।
पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान
फुड पार्क में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। भारी संख्या में पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।हरियाली के साथ पर्यटकों को शुद्ध वायु भी मिलेगी। इस पार्क के 50 प्रतिशत भाग को हरा-भरा रखा जाएगा।
पार्किंग की रहेगी खास व्यवस्था
फूड पार्किंंग में वाहन पार्किंग की खास व्यवस्था की गयी है। इसमें तीन हजार स्क्वायर मीटर में एक बड़ी पार्किंग बनाई जाएगी। 200 चौपहिया वाहनों के पार्क करने की व्यवस्था होगी। पार्किंग की व्यवस्था बेसमेंट के साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर भी होगी।
कामर्शियल हाल का होगा निर्माण फूड पार्क में 577 स्क्वेयर मीटर का एक कॉर्मशियल हॉल होगा, जिसमें हर तरह के मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। छत पर एक 2500 स्क्वेयर मीटर का रूफ टाप रेस्टोरेंट भी होगा, जहां बैठ कर लोग खाने का आनंद उठा सकेंगे।
सरकार को होगा फायदा
रामगढ़ताल की सुदंरता को देखने प्रतिदिन करीब पांच हजार से अधिक लोग आते हैं।ऐसे में फूड पार्क की स्थापना से नि:संदेश दुकान,शॉपिग माल व रेस्टोरेंस्ट के माध्यम से सरकार को अच्छाी आमदनी होगी।
जीडीए के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि रामगढ़ताल के किनारे 2.35 एकड़ के एरिया में एक फूड पार्क विकसित किया जा रहा है। यहां बड़े ब्रांड अपना आउटलेट खोलेंगे। रोजगार के साथ पर्यटन को बढ़वा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications