Gorakhpur News: पादरी बाजार चौराहे पर फ्लाईओवर का काम जल्द होगा शुरु, 98.34 करोड़ रुपये स्वीकृत

Gorakhpur News: सीएम सिटी गोरखपुर में इन दिनों कई कार्य प्रगति पर हैं। इसी क्रम में है शहर का पादरी बाजार चौराहा जहां जल्द ही फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 98.34 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें 24.58 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं।

इस फ्लाईओवर के निर्माण के बाद एक तरफ जहां लोगों को ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी, वहीं जिले की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी। पादरी बाजार गोरखपुर का एक प्रमुख समस्या है। यह मार्ग महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बिहार, नेपाल को कनेक्ट करता है। जिससे इसका बहुत महत्व है। इस पर ट्रकों,बसों का बहुत लोड है। फ्लाईओवर बनने के बाद बड़ी गाड़ियों से जाम की समस्या का समाधान होगा।

gorakhpur

पादरी बाजार चौराहे के आस-पास कई मॉल व मार्ट भी हैं जिससे यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। कभी जाम इस कदर हो जाता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। फ्लाईओवर बनने के बाद इस समस्या का समाधान हो सकेगा।

पादरी बाजार में फ्लाईओवर बनाने के लिए करीब आधा हेक्टेयर जमीन ली जाएगी। जमीन अधिग्रहण सहित अन्य सभी कार्यों के लिए शासन की ओर से 98.34 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें 24.58 करोड़ रुपये मंगलवार को जारी हो गए।

सेतु निगम परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि पादरी बाजार चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने का कार्य जल्द शुरु हो जाएगा। शासन ने बजट जारी कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+