Fatima Hospital: उत्तर प्रदेश ही नहीं बिहार और नेपाल के इन मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, शुरू हुई यह सुविधा
Fatima Hospital Gorakhpur Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित फातिमा हॉस्पिटल ने गुर्दा रोग से पीड़ित मरीजों के लिए खास सुविधा शुरू की है। इससे उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के मरीजों को राहत मिलेगी। आइए जानते हैं यह सुविधा क्या है और कैसे मरीजों को राहत मिलेगी?
बोले निदेशक
फातिमा हॉस्पिटल के निदेशक फादर डॉक्टर संतोष सेबास्टीयन ने कहा कि मरीजों की सेवा और उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने एक नई पहल की है।

निदेशक ने बताया कि गुर्दा रोग से पीड़ित उन मरीजों के लिए जिन्हे डायलिसिस पर रखना पड़ता है उनके लिए विशेष सुविधा का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इसके तरह सातों दिन और 24 घंटे मरीज को डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी। अभी तक सिर्फ दिन के समय यह सुविधा मिलती थी लेकिन अब रात्रि के समय में भी यह सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि फातिमा हॉस्पिटल के डायलिसिस यूनिट को नवीनतम तकनीक से सुसज्जित किया गया है। इसमें कुशल नेफ्रोलॉजिस्ट, नर्सों और टेक्नीशियनों की एक विशेषज्ञ टीम शामिल है। इससे गुर्दे की दीर्घकालीन बीमारी से जूझ रहे मरीजों को राहत मिलेगी।
निदेशक फादर डॉक्टर संतोष सेबास्टीयन ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सिर्फ नियोजित उपचारों को पूरा करना ही नहीं बल्कि आपातकालीन मामलों में सहयोग प्रदान करना है। यह सुविधा मरीजों को हर तरह से लाभ प्रदान करने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications