Gorakhpur News: दो बेटियों के साथ फंदे से लटकता मिला पिता का शव
गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र के घोसीपुरवा में पिता व दो बेटियों का शव फंदे से लटकता मिला। इस घटना से आस-पास के सभी लोग स्तब्ध हैं। ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने अपने पुत्र व पोतियों का शव मंगलवार की सुबह फंदे से लटकते देखा।
Gorakhpur News: गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र के घोसीपुरवा में पिता व दो बेटियों का शव फंदे से लटकता मिला। इस घटना से आस-पास के सभी लोग स्तब्ध हैं। ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने अपने पुत्र व पोतियों का शव मंगलवार की सुबह फंदे से लटकते देखा। मूल रुप से सीवान के रहने वाले ओम प्रकाश पिछले तीन दशकों से घोसीपुरवा में रह रहे थे। सूचना मिलते ही एसपी सिटी फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। मामला आत्महत्या व हत्या के बीच उलझा नजर आ रहा है।

मान्या श्रीवास्तव (16) और मानवी श्रीवास्तव (14) आवास विकास स्थित सेन्ट्रल एकेडमी में कक्षा नौ और सात में पढ़ती थीं। कल बाल दिवस के अवसर पर उन्होंने स्कूल कार्यक्रम में भाग भी लिया था। ओमप्रकाश प्राइवेट गार्ड का काम करते हैं और सोमवार रात वह ड्यूटी पर थे। सुबह जब वह घर लौटे दो अपने बेट और दो पोतियों को शव फंदे से लटकता देखा। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी।
Gorakhpur: शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी ने गला दबाकर कर दी थी प्रेमिका की हत्या
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। सभी साक्ष्यों को रखा गया है। पोस्टमार्टम का वीडियो ग्राफी करायी जा रही है। परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इसकी भी चर्चा की जा रही है कि दोनों बच्चियों की पांच-पांच महीने की स्कूल फीस बकाया थी और इसके लिए दबाव बनाया जा रहा था। स्कूल प्रबंधन ने इसका खंडन किया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications