Gorakhpur: शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी ने गला दबाकर कर दी थी प्रेमिका की हत्या

गोरखपुर के पिपराइच पुलिस ने महिला की हत्या करने के आरोपी को गुुरुवार को कोनी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गुलरिहा थानाक्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो की रहने वाली महिला को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह

Gorakhpur News: गोरखपुर के पिपराइच पुलिस ने महिला की हत्या करने के आरोपी को गुुरुवार को कोनी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गुलरिहा थानाक्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो की रहने वाली महिला को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह उसके ऊपर शादी का दबाव बना रही थी। हत्यारा मूल रुप से बिहार के पश्चिमी चंपारण का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

pipraich

पुलिस अधीक्षक नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पिपराइच क्षेत्र के जंगल धूसड में छह नवंबर को एक महिला का शव मिला था। उसकी पहचान हरसेवकपुर नंबर दो मुसलमान टोला निवासी शफीना के रुप में हुई। शफीना की दो साल पहले शादी हुई थी। लेकिन वह अपने पति से अलग रहती थी। आटो चालक मनीष कुशवाहा ने उसे पिपराईच के जंगल धूसड़ में किराए का कमरा दिलाया था। जहां बिहार के रहने वाले संतोष चौधरी का आना-जाना था। दोनों साथ रहने लगे। शफीना संतोष पर शादी का दबाव बनाने लगी। इससे नाराज संतोष ने दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पश्चिम चंपारण (बिहार) के डुमरी थानाक्षेत्र स्थित कुम्हियां गांव रहने वाला है संतोष।

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि पादरी बाजार में किराए पर कमरा लेकर मजदूरी करता था। जंगल धूसड़ आते-जाते उसकी शफीना से नजदीकी बढ़ी। जब वह शादी का दबाव बनाने लगी तब मैंने उसकी हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+