Gorakhpur: योगी सरकार की इस योजना का उठाएं लाभ,क्लस्टर खेती के यह हैं फायदे
किसानों के लिए अच्छी खबर है।योगी सरकार किसानों को क्लस्टर खेती करने के लिए बढ़ावा दे रही है।इस योजना के तहत किसानों को दस लाख तक का अनुदान भी दे रही है।
गोरखपुर,11अगस्त: किसानों के लिए अच्छी खबर है।योगी सरकार किसानों को क्लस्टर खेती करने के लिए बढ़ावा दे रही है।इस योजना के तहत किसानों को दस लाख तक का अनुदान भी दे रही है। किसानों को 50 से 100 हेक्टेयर का क्लस्टर बनाने पर 10 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। विकास खंड स्तर पर 500-1000 हेक्टेयर क्षेत्रफल के क्लस्टर का गठन का फैसला लिया गया था। हर क्लस्टर में एक चैंपियन फार्मर, एक सीनियर लोकल रिसोर्स पर्सन का चयन करने के लिए कहा गया था।

योगी सरकार की इस योजना का उठाएं लाभ,क्लस्टर खेती के यह हैं फायदे
भारत के कृषि स्वरूप में पर्याप्त विविधता है। भारत के विभिन्न क्षेत्र किसी विशेष फसल की कृषि के लिये आदर्श स्थल हैं, उदाहरणस्वरूप गुजरात और महाराष्ट्र में कपास संबंधी आदर्श स्थितियाँ है तो वही तराई धान के लिए उपयोगी है। कृषि विविधीकरण का अभिप्राय कम उत्पादकता की फसलों और फार्म कार्यों के स्थान पर अपेक्षाकृत उच्च मूल्य की फसलों और अन्य फार्म उत्पादों में संसाधन अंतरित करना है। भूमि और जल संसाधनों की वहनीयता भी कृषि विविधीकरण के लिए महत्त्वपूर्ण है। समूह खेती को ही क्लस्टर खेती कहते हैँ।इसमेें व्यापक स्तर पर एक समूह में किसी एक फसल की खेेती अत्याधुनिक तकनीकोंं की जाती है।

योगी सरकार की इस योजना का उठाएं लाभ,क्लस्टर खेती के यह हैं फायदे
क्लस्टर खेती के कई फायदे हैं।कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार के अध्यक्ष एंव कृषि वैज्ञानिक सतीश तोमर बताते है कि क्लस्टर में खेती करना लाभप्रद होता है।इससे उत्पादकता बढ़ती है।मशीनों द्वारा एक ही समय में कार्य करने में आसानी होती है।बड़े व्यापारी खेत में ही आकर पैदावार की अच्छी खेती दे सकेंगे।एक ही यंत्र से पूरे क्लस्टर का काम किया जा सकेगा।व्यापक स्तर पर समूह में खेती को बढवा दिया जाना चाहिए।

योगी सरकार की इस योजना का उठाएं लाभ,क्लस्टर खेती के यह हैं फायदे
क्लस्टर खेती को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार किसानों को कई योजनाओं के तहत प्रोत्साहित कर रही है।सरकारी योजना के तहत क्लस्टर बनाने पर पहले साल 40 फीसदी और बाकी के चार वर्षो में 15-15 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। वहीं, किसानों को फसल उत्पाद का 30 प्रतिशत निर्यात करना होगा।
यूपी में अब किसान आसानी से जिलों में क्लस्टर बना सकेंगे। इसके लिए सरकार ने हर जिले का कृषि उत्पाद तय कर दिया है। किसानों को 50 से 100 हेक्टेयर का क्लस्टर बनाने पर 10 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। विकास खंड स्तर पर 500-1000 हेक्टेयर क्षेत्रफल के क्लस्टर का गठन का फैसला लिया गया था. हर क्लस्टर में एक चैंपियन फार्मर, एक सीनियर लोकल रिसोर्स पर्सन का चयन करने के लिए कहा गया था. राज्य के कृषि सेक्टर के लिए प्लान तैयार किया गया था। सीएम योगी ने खुद अधिकारियों और मंत्रियों संग एक अहम बैठक की थी, जिसमें कई तरह के फैसले हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications